
छिंदवाड़ा. जनजागरण मंच के तत्वावधान में स्थानीय दशहरा मैदान में अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। गुरुवार को इसका समापन होगा।

चार दिवसीय प्रतियोगिता के क्रम में दूसरे दिन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को जिला स्तर के मैच में खेल युवा कल्याण की टीम चैम्पियन बनी।

जिला स्तर के फाइनल में खेल युवक कल्याण-ए ने 36-34 से सालीढाना को शिकस्त देकर जिले की ट्राफी अपने नाम की।

गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन दूधिया रोशनी में शाम सात बजे से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।

प्रतियोगिता का संचालन जनजागरण मंच के संयोजक रमेश पोफली ने किया। इस अवसर पर रेडक्रास के प्रदेश अध्यक्ष गगन कोल्हे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, निरपत सिंह टेखडे आदि उपस्थित हुए।