स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मरीज की संख्या शून्य बता रहा है, जबकि प्राइवेट लैब में डेंगू के मरीज सामने आएं हैं, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से छिपाई जा रही है। अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके, टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नही पनप रहे तथा उन्हें खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें।