
छात्राओं ने की मरीजों की मदद
परासिया. शासकीय पेंचवैली स्नातकोत्तर महाविद्यालय परासिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने रैली एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पूर्व में किए गए नेत्र जांच शिविर में चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन कराया गया।
द्वितीय बौद्धिक परिचर्चा सत्र के बाद एनएसएस शिविर का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने इन सात दिनों में जो कुछ सीखा है उसे जीवन में आत्मसात करेंगी। साथ ही माह में कम से कम एक बार किसी भी गांव में जाकर मानवीय सेवा संबंधित कार्य करेंगी। आभार प्रदर्शन डॉ अशोक बारसिया एवं राजेन्द्र प्रधान ने किया।
एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर आईके साहू ने कहा कि सात दिवसों में विद्यार्थियों ने शिविर के उद्देश्यों को प्राप्त किया है। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला बिजौरी गुमाई प्राचार्य शिवपाल डेहरिया, रूपाली पवार, शिवानी पवार, निर्मला, राधिका यदुवंशी, मनेश भलावी, संजय मरकाम, अक्षय, आरती, देवेन्द्र, राज, जफर, निकित उइके, कन्हैया बिन्झाडे, अंजली यादव, प्रताप यादव ,आकाश आदि उपस्थित रहे।
Published on:
14 Mar 2020 05:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
