भगवान राम के परम भक्त पवन पुत्र हनुमान की यहां ऐसी दिव्य और अद्भुत, अद्वितीय प्रतिमा है जो देशभर में खासा प्रसिद्धि रखती है। खास बात ये है कि यहां विराजित पवन पुत्र हनुमान की नाभि से हर समय जल निकलता रहता है। विशाल और कई वर्षो पुराना पीपल के पेड़ के नीचे मुद्रा में लेटे हुए हनुमान विराजमान हैं। वैसे तो इस मंदिर की लीलाएं अपरंपार हैं, लेकिन यहां की सबसे विशेष मान्यता ये है कि यहां भूत, पिशाच सभी बुरी बला भगवान के दर्शन और उनके नाभि से निरंतर निकलते जल ग्रहण करते ही दूर हो जाते हैं।