23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावंगा रेत घाट में हो रहा अवैध खनन

कनान नदी से पोकलेन मशीन डालकर रेत उत्खनन
less than 1 minute read
Google source verification
सावंगा रेत घाट में हो रहा अवैध खनन

सावंगा रेत घाट में हो रहा अवैध खनन

पारडसिंगा. एक तरफ मध्यप्रदेश शासन पानी बचाओ का नारा लगाती है तो दूसरी तरफ रेत माफिया द्वारा कनान नदी से रेत उत्खनन करके पानी की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। इसके साथ ही जीवनदायिनी कहां आने वाली कनान नदी का सीना छलनी कर रहे रेत कारोबारियों द्वारा प्रशासन का डर नहीं है।
प्रशासन की नाक के नीचे रेत माफियाओं द्वारा कनान नदी से पोकलेन मशीन डालकर रेत उत्खनन कर रहे हैं। सावंगा घाट से रोजाना सैकड़ों डंपर एवं ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन करते नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के हर गांव में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का संग्रहण जहां जगह मिली वही किया जा रहा है पारडसिंगा के साईं धाम में कंबल केंद्र के पीछे गोंडी वाडोना मार्ग पर गोहटान पर जोगणिया माता की पीछे तथा आदि अन्य स्थानों पर रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का संग्रहण किया जा रहा है। जिस और खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग तथा राजस्व विभाग ने ध्यान देना चाहिए। जिससे अवैध कारोबार थम सके।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग