7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े, यहां भडक़ी आग

बढ़ते दाम को लेकर प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
increased prices of petrol and diesel

increased prices of petrol and diesel

छिंदवाड़ा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध तेज हो गया है। लोग सडक़ों पर उतर कर पुतला दहन कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़े भाव को लेकर प्रदर्शन किया।
शहर युवक कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम सौंपे एक ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए इसके दाम कम करने कहा। कार्यवाहक सत्यमसिंह ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं का दल कलेक्ट्रेट पहुंचा और महिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान सतीश राय, सत्यम तिलाटे, कुणाल यादव, श्याम यादव, शुभम मालवी, हिमांशु पासवान, नीरज मालवीय, शेख इरफान, शेख इमरान, शेख अमजद, नारायण विश्वकर्मा , देवेश यादव आदि उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस सेवादल ने स्टेडियम मैदान के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्य संगठक सुरेश कपाले के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। कपाले ने बताया कि पेट्रोल डीजल के दाम बेहद बढ़ गए हैं आम जनता परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार और उसके मंत्री उल जलूल बयान दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में ही इनके दाम सबसे ज्यादा क्यों इसपर उन्होंने सवाल किया। शाहरुख खान ने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। प्रदर्शन के समय सेवादल के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के खिलाफ शहर कांग्रेस जल्द आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस तरह से रसोई गैस के साथ डीजल और पेट्रेाल के दाम बढ़ रहे हैं उससे घर से लेकरव्यापारी, किसान सभी परेशान हो रहे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने केंद्र और राज्य सरकार पर आम जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तेल कम्पनियों पर जवाबदेही थोप देती है। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी अनुसांगिक संगठनों और आमजनता के साथ मिलकर जल्द ही आंदोलन करेगी।