20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / अधिकारियों का निरीक्षण: लापरवाही पर अर्थदण्ड ; देखें वीडियो

अधिकारियों का निरीक्षण: लापरवाही पर अर्थदण्ड ; देखें वीडियो

एक दुकान भी की सील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Chandra Shekhar Sakarwar

•

Updated: 21 May 2020, 5:33 PM IST

अधिकारियों का निरीक्षण: लापरवाही पर अर्थदण्ड ; देखें वीडियो

अधिकारियों का निरीक्षण: लापरवाही पर अर्थदण्ड ; देखें वीडियो

छिंदवाड़ा / कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बुधवार को बाजार खुलने पर गोलगंज, छोटी बाजार, मुख्य बाजार, परासिया रोड, दीनदयाल अंत्योदय रसोई और गांधीगंज का आकस्मिक भ्रमण किया। उन्होंने लॉकडाउन 4.0 के दौरान दुकानदार- ग्राहक और आमजनों द्वारा किए जा रहे गाइडलाइन पालन को देखा। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से आंशिक रूप से अर्थदंड भी लिया। उन्होंने दुकानदारों से दुकान के सामने पर्याप्त दूरी पर घेरे के निशान बनाने को कहा।
गांधीगंज में एक दुकान में गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर उसे सील कर दिया गया। माल धक्का का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन के मैनेजर को लोडिंग-अनलोडिंग में अनावश्यक देरी नहीं होने की हिदायत दी। इधर, नगरनिगम द्वारा मास्क न पहनने वाले ३० लोगों पर जुर्माना लगाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने दोपहिया से उतरवाकर खरीदवाए मास्क... कई जगह दोपहिया वाहन पर सवार लोग बिना मास्क पहने निकले। पुलिस ने पहले तो उन्हें उतारा, गाड़ी खड़ी करवाई और चाबी लेकर पहले उन्हें मास्क खरीदने भिजवाया। उसके बाद आगे जाने दिया। कुछ लोग बचकर निकलने की कोशिश में दिखे जिन्हें पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। लोगों को बार-बार
समझाइश भी वे देते रहे कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना कितना जरूरी है।