30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर किया ऑनलाइन कार्यक्रम

लॉकडाउन के नियमों के चलते तीज-त्योहार मनाने का तरीका बदला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 1 Jun 2020, 5:39 PM IST

Maheshwari Samaj did online program on Mahesh Navami

..

छिंदवाड़ा/ लॉकडाउन के नियमों के चलते तीज-त्योहार मनाने का तरीका बदला हुआ है। माहेश्वरी समाज ने भी महेश नवमीं पर रविार को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया।
समाज के सचिव गोपाल चांडक ने बताया कि महेश नवमी के पर्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से गोपाल भंडारी के यहां शिव अभिषेक किया गया। 30 मई को महेश नवमी की पूर्व संध्या पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए ऑनलाइन माध्यम से महेश नवमी पर्व के कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। लगभग 100 सामाजिक सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन सुचिता राठी ने किया। शुभारम्भ भवानी शंकर राठी परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। आनंद सोडानी पिपरिया ने मेडिटेशन कराया। समाज के अध्यक्ष, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कोरोना काल में विशेष योगदान के लिए समाज के डॉक्टर सुशील राठी, राहुल कोठारी, अरुणा कोठारी, पंकज भूतड़ा एवं प्रिया भूतड़ा समेत दीनदयाल रसोई के माध्यम से विशेष योगदान के लिए आशुतोष डागा, महेंद्र जाखोटिया एवं देवेश राठी को सम्मानित किया। कंचन माहेश्वरी ने प्रारम्भ में रुद्रअष्टक एवं अंत में राघव चांडक ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया।