29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता मंदिरों में मनोकामना कलश स्थापित

चैत्र नवरात्र पर अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया है। मां हिंगलाज मंदिर समिति के अनुसार भक्तों ने मंगलवार शाम 7 बजे मनोकामना कलश स्थापित किए। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से एवं रात्रि 8.30 बजे से दोनों पहर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे प्रसाद की व्यवस्था की गई है। अष्टमी के दिन हरिनाम सत्ता कार्यक्रम होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rahul sharma

•

Updated: 10 Apr 2024, 5:56 PM IST

kalash_yatra.jpg

Manokamna Kalash installed in Mata temples

छिंदवाड़ा/गुढ़ी अम्बाड़ा . चैत्र नवरात्र पर अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया है। मां हिंगलाज मंदिर समिति के अनुसार भक्तों ने मंगलवार शाम 7 बजे मनोकामना कलश स्थापित किए। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से एवं रात्रि 8.30 बजे से दोनों पहर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे प्रसाद की व्यवस्था की गई है। अष्टमी के दिन हरिनाम सत्ता कार्यक्रम होगा। 17 अप्रेल को सुबह 7 बजे से नवमी पूजन व आरती के पश्चात दोपहर 12 बजे मनोकामना कलश विसर्जित किए जाएंगे। भवानी माता मंदिर सौंसर में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई। कलश पंडित गौतम शास्त्री के मार्गदर्शन में स्थापित किए गए 16 अप्रेल को सुबह 8 बजे महाअष्टमी हवन व कन्या भोजन होगा। 17 अप्रेल को श्रीराम नवमी, ज्वारे कलश विसर्जन प्रात: 9 बजे व भंडारा महाप्रसाद वितरण होगा। प्रतिदिन प्रात: 8 एवं संध्या 7 बजे आरती हो रही है।आमरवाड़ा नगर के सिद्ध पीठ मातेश्वरी मंदिर जगत देव में चैत्र नवरात्र के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ एवं कलशारोहण का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडा बा भूरी यादव ने बताया कि प्रथम दिन मातेश्वरी मंदिर से जल कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण में यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है। साथ ही यज्ञाचार्य पं. रामभरोस अवस्थी, पं. नरेंद्र शास्त्री, पं. भोला प्रसाद मिश्रा, पं. भूपेंद्र , पं. हरिभोला अवस्थी, पं. सत्यनारायण तिवारी, पं. ओमप्रकाश मिश्रा व पंडितों ने मंत्रोच्चरणों के साथ सभी मांगलिक क्रियाएं कराई।
यजमानों ने पूजा अर्चना व मंडप प्रवेश किया। मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश भी स्थापित किए गए हैं।