ठेकेदार शकील हनीफी ने प्रियदर्शिनी कॉलोनी, गुलमोहर कॉलोनी, खजरी और परासिया रोड में लॉकडाउन से पहले मकान निर्माण के अनुबंध किए थे। अब उनकी हिम्मत बाजार की स्थिति देखकर जवाब दे रही है। वे कह रहे हैं कि निर्माण मटेरियल के साथ मजदूरी दर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। ऐसे हालत में काम करना वाकई चुनौतीपूर्ण है। इससे निम्न आय वर्ग के लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।