29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांढुर्ना बन सकता है जंक्शन

मुंबई मध्य रेलवे के महाप्रबंधक देवेन्द्र शर्मा ने मंगलवार को पांढुर्ना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 7 Feb 2018, 7:00 AM IST

junction

पांढुर्ना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

पांढुर्ना. मुंबई मध्य रेलवे के महाप्रबंधक देवेन्द्र शर्मा ने मंगलवार को पांढुर्ना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान हर वर्ग ने उनसे अमरावती मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। लगभग 20 से अधिक ज्ञापन सिर्फ इसी मांग को पूरा करने के लिए सौंपे गए।
सभी ज्ञापनों में अमरावती मार्ग पर हर दूसरे मिनट में बंद होने वाले रेलवे फाटक की वजह से होने वाली परेशान को जीएम से अवगत कराया गया। नपाध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, व्यापारी वर्ग और नगर कांग्रेस कमेटी, भाजपा नगर युवा मोर्चा, मप्र मुस्लिम विकास परिषद ने भी अपने ज्ञापन में इसी मांग को प्रमुखता से उठाया और ब्रिज निर्माण करने की मांग रखी। जाते समय जीएम देवेन्द्र शर्मा ने आश्वासन दिया है कि यदि उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से कोई डिमांड मिलती है तो वे शीघ्र इस समस्या का निराकरण कर देंगे।
विधायक जतन उईके का भी एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इसे शीघ्र निर्माण करने की मांग की गई है। जीएम देवेन्द्र शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि यदि नरखेड़ से ट्रेन शुरू होने में राजस्व की हानि होगी तो इसे पांढुर्ना से शुरू किया जा सकता है। पांढुर्ना को भविष्य में इसके लिए जंक्शन भी बनाया जा सकता है। जीएम के साथ डीआरएम ब्रजेश कुमार गुप्ता और आला अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान नागरिकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर नागपुर-इटारसी बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन को शुरू करने, दादाधाम एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ाने, नागपुर भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने और मुंबई और गुजरात के लिए जाने वाली गाडिय़ों को पांढुर्ना स्टेशन से होकर आवागमन करने की मांग की गई है। साथ ही स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर एक पर महिला प्रसाधन, ओवर ब्रिज पर दिव्यांगों के लिए फुटब्रिज की सुविधा के साथ ही स्टेशन के प्रमुख द्वार पर डिजीटल घड़ी को लगाने की मांग की गई है। तिगांव के ग्रामीणों ने तिगांव स्टेशन पर ओवर ब्रिज और दादाधाम एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने की मांग की है।
लायंस क्लब ने दिया वाटर फिल्टर
प्लेटफार्म नम्बर एक पर यात्रियों के लिए वाटर फिल्टर की सुविधा लायंस क्लब की ओर से दी गई। मंगलवार को जीएम और डीआरएम ने फीटा काटकर इस वाटर फिल्टर का शुभारम्भ किया। इस दौरान लायंस क्लब के चेयरमेन हंसमुखभाई शाह, सतीश दुबे, राजू केकतपुरे उपस्थित थे। जीएम ने सखी महिला मंच की सहयोग से मिले वाटर कूलर का भी शुभारम्भ किया और उनका आभार व्यक्त किया।
स्थानीय अधिकारियों की अवहेलना
जीएम के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की अवहेलना इस दौरान चर्चा का विषय रही। रेलवे के जिन अधिकारियों को जरासी अड़चन हो जाने पर स्थानीय प्रशासन से मदद लेनी पड़ती है। इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान उन्हें ही नहीं बुलाया गया। एसडीएम दीपक कुमार वैद्य ने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से हमें कोई सूचना नहीं दी गई। रेलवे के जवाबदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली से इसी बात को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।