6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अस्पताल के आईसीयू विभाग में चूहे करते है मरीजों का स्वागत

आईसीसीयू वार्ड में चूहे ने मरीज के पैर कुतरे, वृद्ध महिला के दोनों पैरों में गंभीर घाव, जिला अस्पताल छिंदवाड़ा का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 14 Oct 2017, 11:46 AM IST

आईसीसीयू वार्ड में चूहे ने मरीज के पैर कुतरे,  वृद्ध महिला के दोनों पैरों में गंभीर घाव, जिला अस्पताल छिंदवाड़ा का मामला

आईसीसीयू वार्ड में चूहे ने मरीज के पैर कुतरे,  वृद्ध महिला के दोनों पैरों में गंभीर घाव, जिला अस्पताल छिंदवाड़ा का मामला

छिंदवाड़ा. जिला अस्पताल के आईसीसीयू वार्ड में चूहों का आतंक फैल गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए यह मुसीबत का सबब बन गए हैं। शुक्रवार को एेसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। नगर के खापाभाट निवासी वृद्ध महिला शांतिराज के पैर को चूहों ने कुतर लिया, जिसके कारण उनके दोनों पैरों में गंभीर घाव आ गए हैं। घायल वृद्ध शुगर की मरीज होने से घाव में सुधार की गति भी धीमी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला 7 अक्टूबर 2017 को बीपी और ब्लड शुगर की बीमारी के कारण आईसीसीयू वार्ड में भर्ती हुई थी। चूहों के कुतरने के बाद परिजन ने वार्ड में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। हालांकि वार्ड के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल घायल मरीज के पैर की डे्रसिंग तथा एंटिबायटिक दवा दे दी थी।


इसके पूर्व भी हुई है घटना


जानकारी के अनुसार आईसीसीयू वार्ड में चूहे के काटने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व करीब दो महीने पहले भी एक लकवा की बीमारी के उपचार के लिए भर्ती मरीज के सिर पर चूहे ने काटा था। बताया जाता है कि इसके कारण मरीज के सिर में काफी बड़ा घाव हो गया था। कुछ दिन बाद उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई थी।


100 रुपए लिया जाता है भर्ती शुल्क


आईसीसीयू वार्ड में भर्ती होने के लिए 100 रुपए का भुगतान करना होता है। यह शुल्क तीन दिन के लिए लगता है। इसके अलावा पंजीयन शुल्क 10 तथा भर्ती 50 रुपए भी लिए जाते हैं। हालांकि शुल्क गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए नहीं होता है।


कराई जाएगी जांच


आईसीसीयू वार्ड में चूहों के काटने के मामले की शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद घटना की जांच कराई जाएगी तथा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन की पोस्ट एंड रोडेंट नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चूहों को मारने के निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. सुशील दुबे, आरएमओ जिला अस्पताल छिंदवाड़ा