
पेंचवेली एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने इस लोकप्रिय ट्रेन को अब नैनपुर तक विस्तार देने की घोषणा की है। इस फैसले से छिंदवाड़ा, सिवनी और नैनपुर के हजारों यात्रियों को लाभ होगा और उन्हें अब ट्रेन पकडऩे के लिए दूसरे शहरों की ओर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
अब 19343 पेंचवेली एक्सप्रेस हर दिन इंदौर से दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर रात 3.20 बजे छिंदवाड़ा, सुबह 5 बजे सिवनी और सुबह 6.30 बजे नैनपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 19344 पेंचवेली एक्सप्रेस हर शाम 7 बजे नैनपुर से रवाना होकर 8.18 बजे सिवनी, 10.20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और फिर इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही 59396 सिवनी-बैतूल पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी शुरू किया गया है, जो हर सुबह 5.30 बजे सिवनी से छूटकर 7.10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी और फिर बैतूल के लिए रवाना होगी।
दूसरी ओर, 59395 बैतूल-छिंदवाड़ा ट्रेन दोपहर 4 बजे बैतूल से चलकर रात 8.30 बजे छिंदवाड़ा और 10.30 बजे सिवनी पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव केवल केवलारी और भोमा स्टेशन पर होंगे। इस सेवा का रखरखाव इंदौर और नैनपुर में किया जाएगा।
Updated on:
13 Jun 2025, 7:02 PM IST
Published on:
13 Jun 2025, 7:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.