2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडवेंचर्स से छाया पातालकोट महोत्सव

साहसिक खेलों को देख प्रफुल्लित हुए अतिथि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 30 Dec 2017, 1:02 PM IST

Adventure games

Adventure games

छिंदवाड़ा. पातालकोट एडवेंचर्स महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। सतपुड़ा की वादियों के मनोरम दृश्य और साहसिक खेलों को देखकर लोग गद्गद हो गए। इसके साथ ही इस महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि पातालकोट एडवेंचर के माध्यम से बड़ी संख्या में दूर-दराज से लोग यहां पर्यटन के लिए आते हैं । इससे तामिया पातालकोट को एक नई पहचान मिल रही है। उन्होंने यहां की जड़ी-बूटियों की पहचान लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आयुष विभाग को कार्ययोजना बनाने के लिए कहा।
छिंदवाड़ा टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल द्वारा पातालकोट के रातेड़ बेस कैम्प में बीती २५ दिसम्बर से इसका आयोजन किया गया था। समापन तक छिंदवाड़ा समेत मप्र के कई जिलों से लगभग 25 से 30 हजार पर्यटकों ने सहभागिता की । यहां तक कि अन्य राज्य छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से पर्यटक पहुंचे तथा रायपुर व मुम्बई से आए पर्यटक पातालकोट महोत्सव को देखकर अभिभूत हो गए। हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, पैरामोटर, एटीबी बाइक, आर्चरी, एयर गन शूटिंग, बुल राइड, पेंट बाल शूटिंग, बंघी रन, रिवर्स बंजी 45 फिट, जिप लाइन, बर्मा ब्रिज, ग्राउंड जोरबिंग, कमांडो नेट, रेप्लिंग, टेम्पोलिन आदि साहसिक खेल चलते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

भारिया परिवारों को एक हजार

प्रभारी मंत्री बिसेन ने कहा कि भारिया, बैगा जैसी अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के लिए अब सरकार उनके कुपोषण को दूर करने के लिए प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह एक हजार रुपए दे रही है। यह सरकार की अभिनव पहल है । उन्होंने पर्यटन पर आए विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। कलेक्टर जेके जैन ने कहा कि पातालकोट महोत्सव में सभी की सहभागिता रही जिससे पर्यटकों का भी मनोबल बढ़ा और यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हुआ । टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल इस महोत्सव को आकर्षक और बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करता रहेगा। मंच संचालन विनोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, विधायक नत्थन शाह,कन्हईराम रघुवंशी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए।