
Police will also get online leave
छिंदवाड़ा. पुलिस जवानों को अब अपनी समस्याओं को लेकर हताश होने की जरूरत नहीं है अब वे अपने थाने में बैठे- बैठे अवकाश, वेतन, अलाउंस और ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। पुलिस विभाग ने एक अप्रैल से पुलिस कर्मियों के लिए पर्सनल इंफार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) शुरू किया है। इस नवाचार से पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगे। सॉफ्टवेयर में डेटा बेस फीड होते ही पुलिस कर्मी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि इसी आधार पर पदोन्नति, तबादला तथा अन्य भत्तों के लिए पुलिस कर्मी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई पुलिस कर्मी ट्रांसफर चाहता है तो इसी के माध्यम से आवेदन करना होगा। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली स्मार्ट होगी साथ ही पुलिसकर्मियों के काम पर सीधे नजर रखी जाएगी। अगर किसी पुलिसकर्मी को अवकाश पर जाना है तो वह सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अवकाश आवेदन पीआईएस के माध्यम से भेजना होगा।
नहीं दबा सकेगा कोई आवाज
पुलिस कर्मियों को छुट्टी, ट्रांसफर, अपने भत्तों के लिए थानेदारों के भरोसे रहना पड़ता है। कई बार छुट्टी मांगने पर नहीं दी जाती है और आवेदन दबा दिया जाता है। इसके कारण पुलिसकर्मी मानसिक तनाव में आ जाते हैं। पीआईएस के माध्यम से कर्मी अपनी हर मांग को ऑनलाइन एप के माध्यम से पुलिस कप्तान तक पहुंचा सकेंगे। अधिकारियों के पास आवेदन पहुंचने पर उनकी सुनवाई जल्दी होगी और ऑनलाइन के जरिए ही उन्हें आवेदन में कार्रवाई की जानकारी भी मिल जाएगी। आगामी दिनों में इस पीआईएस से अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा।
ऐसे होगा आवेदन
पीएसआई व्यवस्था पूर्णत: लागू होने के बाद मोबाइल में गूगल एप्स पर जाकर एमपी पुलिस पर जाकर पीएसआई पर जाना होगा। इसमें यूजन नेम एवं पासवर्ड लिखना होगा। यूजर नेम में सभी कर्मचारी को अपना नौ अंकों का एम्पलाई कोड होगा एवं पासवर्ड जन्म दिनांक, वर्ष होगा। यूजर नेम और पासवर्ड डालने के बाद लॉग इन पर क्लिक करते ही पुलिसकर्मी की पीएसआई खुल जाएगी। आईडी खुलने के बाद लीव एप्लीकेशन पर क्लिक करेंगे।
अब पुलिसकर्मी पीआईसी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। दूरदराज के थानों में पदस्थ कर्मी को छुट्टी व ट्रांसफर के लिए आवेदन करना है तो जिला मुख्यालय नहीं आना होगा।
गौरव तिवारी, एसपी, छिंदवाड़ा
Published on:
03 Apr 2018 04:00 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
