20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / संत रविदास समाज का अपमान नहीं करेंगे सहन : देखें वीडियो

संत रविदास समाज का अपमान नहीं करेंगे सहन : देखें वीडियो

पूर्व सीएम कमलनाथ की टिप्पणी पर साहू ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Chandra Shekhar Sakarwar

•

Updated: 28 May 2020, 5:51 PM IST

संत रविदास समाज का अपमान नहीं करेंगे सहन : देखें वीडियो

संत रविदास समाज का अपमान नहीं करेंगे सहन : देखें वीडियो


एसपी को अलग सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा / भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा रविदास समाज पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उसे सम्पूर्ण समाज के लिए अपमानजनक बताया। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने इस पर प्रेस कान्ॅफ्रेंस की और बाद में एसपी के पास पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम की पत्रकार-वार्ता में सिंचाई विभाग छिंदवाड़ा में हुए 500 करोड़ रुपए के घोटाले पर प्रश्न करने पर उन्होंने रविदास समाज के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी की।
जिला रविदास समाज के संरक्षक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज चौरे ने प्रशासन से उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की
मांग की।
पूर्व विधायक एवं मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद बावरिया ने टिप्पणी को उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाना बताया। पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिलकर कमलनाथ द्वारा रविदास समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
इस दौरान भाजपा नेता योगेश सदारंग, संजय अग्रवाल, अलकेश लाम्बा, तरुण मल्होत्रा, जितेंद्र राय, अरविंद राजपूत, राम सोनी, दिनेशकांत मालवीय, मनोज मंडराह, लोकेश डेहरिया और राजकुमार गोनेकर उपस्थित थे ।