28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Republic Day : गली-गली में गूंज रहे राष्ट्र भक्ति के तराने

Republic Day : गली-गली में गूंज रहे राष्ट्र भक्ति के तराने

राष्ट्रीय पर्व : परेड, ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 26 Jan 2020, 8:51 AM IST

republic day

republic day 2020

छिंदवाड़ा/ 71वां गणतंत्र दिवस समूचे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गली-गली, घर-घर में राष्ट्र भक्ति के तराने गूंज रहे हैं। इस राष्ट्रीय पर्व का अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। पूरे जिले में जगह-जगह राष्ट्रप्रेम और देश की सांस्कृति एकता के प्रदर्शन हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह ठीक नौ बजे से पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। यहां परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। शासकीय विभागों की झांकियां इस बार आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बता दें कि शनिवार को बाजार में भी राष्ट्रीय पर्व का उल्लास दिखा था। लोग देर शाम तक तिरंगे के साथ साजवट का सामान खरीदते रहे। बच्चों का उत्साह देखने योग्य था। मिष्ठान दुकानों पर एडवांस बुकिंग होती रही थी।

सरकारी भवन और स्मारक जगमगाए

राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर सरकारी भवन कार्यालय और विशेष स्मारकों पर रोशनी की गई। कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत कार्यालय के अलावा सभी प्रमुख स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई। इसके साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर शहीद स्मारकों को भी सजाया गया है। गणातंत्र दिवस पर इन स्थानों पर भी देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

सुबह सात बजे से शुरू हुआ झंडावंदन का दौर

जिला मुख्यालय पर सुबह नौ बजे से मुख्य समारोह शुरू हो गया है। इससे पहले सभी शासकीय कार्यालयों में प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह सात बजे से झंडावंदन हो रहा है। कलेक्टेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय, एसपी कार्यालय के साथ विभिन्न सार्वजनिक, निजी कार्यालयों में भी 8.30 बजे तक झंडावंदन के कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। नगर निगम के मुख्य कार्यालय, योजना कार्यालय, पुरानी पानी की टंकी और टाउनहॉल में तिरंगा फहराया गया।

कलेक्टर डॉ.शर्मा कलेक्टर ने किया अपने कार्यालय में ध्वजारोहण

कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रात: 8 बजे कलेक्टर कार्यालय के प्रागंण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।