26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को बचाने कूदा और

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा है। बताया जा रहा है कि मौत के कारणों का खुलासा हो चुका है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 22 Sep 2017, 12:15 PM IST

chhindwara

ग्राम बड़ी जमुनिया में गुरुवार को पति-पत्नी की एक साथ कुएं में डूबने से मौत हो गई

छिंदवाड़ा. ग्राम बड़ी जमुनिया में गुरुवार को पति-पत्नी की एक साथ कुएं में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा है। बताया जा रहा है कि मौत के कारणों का खुलासा हो चुका है। उमरानाला चौकी प्रभारी भूपेंद्र दीवान ने बताया कि बड़ी जमुनिया निवासी और शिक्षक नरेश (४५) पिता चंद्रमन शेंडे, दुर्गा बाई (३७) पति नरेश शेंडे का बड़ी जमुनिया शासकीय स्कूल के सामने स्थित कुएं में शव मिला है। शव निकालकर मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा गया है। प्राथमिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे दम्पती शासकीय कुएं पर कपड़े धोने के लिए पहुंचा था। नरेश यहीं के शासकीय स्कूल में शिक्षक भी है। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो नरेश का छोटा बेटा रुद्रप्रकाश कुएं पर गया। बाहर पिता की चप्पल और अंदर मां का शव देखा गांव की तरफ भागा। बच्चे ने बड़े पिता और गांव के कोटवार हेमराज को जानकारी दी।पुलिस इन बिंदुओं पर करेगी जांच पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि दुर्गा कुएं में गिरी होगी जिसे बचाने नरेश कूदा होगा, जिससे दोनों की मौत हो गई। या फिर दोनों किसी बात को लेकर खुदकुशी की होगी। यह भी हो सकता है कि दोनों को एेसा कदम उठाने के लिए उकसाया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, क्योंकि हादसे के वक्त वहां कोई भी नहीं था, इसीलिए पुलिस भी मौत की पुख्ता वजह अभी नहीं बता पा रही।
जिला अस्पताल के डिलेवरी वार्ड से गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे के आस-पास एक बच्चे को चुराने का प्रयास किया गया। वार्ड में भर्ती अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद उक्त दो संदिग्ध महिलाएं फरार हो गईं। दिन में इस तरह की वारदात से साफ है कि जिला अस्पताल के भीतर किस तरह के सुरक्षा के इंतजाम हैं। हालांकि पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी एक बच्चा चोरी जा चुका है जो करीब एक माह बाद मिला था।


डिलेवरी वार्ड की एक आया ने दोपहर बाद कोतवाली थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक लावाघोघरी थाना क्षेत्र के टेमनीकला निवासी सोनू (२७) पति संतोष के मासूम बच्चे को दो संदिग्ध महिला ने मासूम को गोद में उठा लिया था, जिसके बाद आस-पास की अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तब वे बच्चा छोडक़ फरार हो गई। किसी भी सुरक्षाकर्मी ने या तो उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया या फिर कोई सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस वार्ड के रास्तों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी। पत्नी को बचाने कूदा और

छिंदवाड़ा. ग्राम बड़ी जमुनिया में गुरुवार को पति-पत्नी की एक साथ कुएं में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा है। बताया जा रहा है कि मौत के कारणों का खुलासा हो चुका है। उमरानाला चौकी प्रभारी भूपेंद्र दीवान ने बताया कि बड़ी जमुनिया निवासी और शिक्षक नरेश (४५) पिता चंद्रमन शेंडे, दुर्गा बाई (३७) पति नरेश शेंडे का बड़ी जमुनिया शासकीय स्कूल के सामने स्थित कुएं में शव मिला है। शव निकालकर मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा गया है।
प्राथमिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे दम्पती शासकीय कुएं पर कपड़े धोने के लिए पहुंचा था। नरेश यहीं के शासकीय स्कूल में शिक्षक भी है। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो नरेश का छोटा बेटा रुद्रप्रकाश कुएं पर गया। बाहर पिता की चप्पल और अंदर मां का शव देखा गांव की तरफ भागा। बच्चे ने बड़े पिता और गांव के कोटवार हेमराज को जानकारी दी।

पुलिस इन बिंदुओं पर करेगी जांच


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि दुर्गा कुएं में गिरी होगी जिसे बचाने नरेश कूदा होगा, जिससे दोनों की मौत हो गई। या फिर दोनों किसी बात को लेकर खुदकुशी की होगी। यह भी हो सकता है कि दोनों को एेसा कदम उठाने के लिए उकसाया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, क्योंकि हादसे के वक्त वहां कोई भी नहीं था, इसीलिए पुलिस भी मौत की पुख्ता वजह अभी नहीं बता पा रही।

जिला अस्पताल के डिलेवरी वार्ड से गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे के आस-पास एक बच्चे को चुराने का प्रयास किया गया। वार्ड में भर्ती अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद उक्त दो संदिग्ध महिलाएं फरार हो गईं। दिन में इस तरह की वारदात से साफ है कि जिला अस्पताल के भीतर किस तरह के सुरक्षा के इंतजाम हैं। हालांकि पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी एक बच्चा चोरी जा चुका है जो करीब एक माह बाद मिला था। डिलेवरी वार्ड की एक आया ने दोपहर बाद कोतवाली थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक लावाघोघरी थाना क्षेत्र के टेमनीकला निवासी सोनू (२७) पति संतोष के मासूम बच्चे को दो संदिग्ध महिला ने मासूम को गोद में उठा लिया था, जिसके बाद आस-पास की अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तब वे बच्चा छोडक़ फरार हो गई। किसी भी सुरक्षाकर्मी ने या तो उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया या फिर कोई सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस वार्ड के रास्तों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी।