bundelkhand orchha, crime, jatara, police unable to control crime in tikamgarh, TI yadav, madhya pradesh news in hindi, tikamgarh news in hindi
छिंदवाड़ा. चोरी की न डाका डाला......एक्सीडेंट भी नहीं किया। सात माह के मासूम ने एेसे किसी भी अपराध को अंजाम नहीं दिया जिसकी सजा उसे भुगताई जाए। फिर भी उसे मंगलवार जेल भेज दिया गया। मासूम सलाखों के पीछे हैं बिना किसी अपराध को किए। पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम सिल्लेवानी का है। सिल्लेवानी निवासी कमला (25) पति वीरेंद्र ने पिता दलीराम वाडि़वा की घर में हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कमला उमरानाला पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया और मंगलवार न्यायालय में पेश किया, यहां से उसका जेल वारंट काट दिया गया। कमला का एक सात माह का बच्चा भी है जिसे भी मां के साथ जेल जाना पड़ा। किसी भी अपराध के लिए वह जिम्मेदार नहीं है इसके बाद भी वह सजा काटने को मजबूर है।