23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

बैंक में प्रवेश के लिए सिर्फ तीन फुट की सीढ़ी
less than 1 minute read
Google source verification
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

परासिया . नगर के जनपद कॉम्प्लैक्स के प्रथम तल पर सेंट्रल बैंक की शाखा स्थित है। बैंक प्रबंधन की लापरवाही से यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। यहां आ रहीं परेशानियों की शिकायत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शेख हबीब ने अधिकारियों से की है। शिकायत में बताया गया है कि कार्यालय में प्रवेश के लिए सिर्फ तीन फुट की सीढ़ी है। इस सीढ़ी पर उपभोक्ता लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इस कारण ऊपर आने-जाने वालों को एक-दूसरे से सटकर गुजना पड़ता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं रह पाते हंै। उपभोक्ता इतने ज्यादा होते हैं कि सीढ़ी पर खड़े होने के अलावा बाहर भी भीड़ लगी रहती हैं। कार्यालय का चेम्बर गेट एक फुट खुला रखा जाता है। इस गेट को पूरा खोला जाना चाहिए। ऊपरी तल पर कार्यालय से लगा हुआ पूरा टैरैस खाली है उस पर पाल लगाकर बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। इससे ग्राहकों को धूप, बारिश से बचने के अलावा सडक़ पर खड़ा न होना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग