3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथित बंद को लेकर तगड़े इंतजाम, झुंड भी बनाया तो आ जाएगी आफत

एक भी आवेदन नहीं, प्रयास किया तो अवैध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 10 Apr 2018, 8:00 AM IST

Police

पुलिस

छिंदवाड़ा . सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 10 अप्रैल को बंद की चर्चा चल रही थी। इससे जुड़ा हुआ एक मैसेज भी लगातार जारी किया गया। सोमवार देर रात तक पुलिस के पास रैली, धरना प्रदर्शन और बंद को लेकर एक भी आवेदन नहीं पहुंचा था। बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रदर्शन किया गया तो वह पूरी तरह से अवैध होगा और इससे निपटने के लिए पुलिस ने तगड़े इंतजाम कर रखे हैं।

मंगलवार को शहर में भारी पुलिस बल नजर आएगा। चौक और चौराहों पर झुंड में खड़ा होना भी पुलिस की नजर में अपराध होगा। पुलिस को अंदेशा है कि आसामाजिक तत्व बंद कर प्रयास कर सकते हैं, जिससे माहौल बिगड़ेगा। बिना किसी अनुमति के रैली और प्रदर्शन करने वालों के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। प्रत्येक थाना और चौकी को अतिरिक्त बल दिया गया है। करीब 150 पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे। बलवा विरोधी टीम, आंसू गैस के गोले और नौ पुलिस की मोबाइल पार्टी लगातार गश्त करेगी। छुटपुट प्रदर्शन करने वालों को भी तत्काल गिरफ्तार
किया जाएगा।

एक दर्जन युवाओं से पूछताछ
पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक दर्जन युवाओं को उठाया है। सोमवार देर रात तक उनसे पूछताछ की गई। 25 सदस्यों की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे है। किसी भी तरह की भडक़ाऊ पोस्ट करने और उस पर कमेंट्स करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन को भी आरोपी बनाया जाएगा। एसपी ने सोमवार को सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली इसके बाद एसडीएम के साथ भी बैठक हुई।

बंद और प्रदर्शन को लेकर एक भी आवेदन नहीं मिला है। अगर कोई एेसा करने का प्रयास भी करेगा तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आम लोगों से आग्रह है कि बंद और सोशल मीडिया से बचें तो पुलिस की कार्रवाई से भी बचे रहेंगे।
गौरव तिवारी, एसपी, छिंदवाड़ा