10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएससी में समसमायिकी विषय की ऐसे करें तैयारी, डीएसपी हिमांशु के अनुसार

नवीन घटना व जानकारी लेखा-जोखा है समसामयिकी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 25 Jan 2018, 11:26 AM IST

Such preparations of the topic of paradox in PSC

नवीन घटना व जानकारी लेखा-जोखा है समसामयिकी

छिंदवाड़ा . समसमायिकी देश-विदेश में घटित होने वाली घटनाओं का लेखा-जोखा व नवीन जानकारी है। सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की भांति एमपीपीएससी में भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को देखते हुए कह सकते है कि यह चयन में अहम भूमिका निभाएगा। इससे १० से १५ प्रश्न निश्चित पूछे जाते है, जो बढ़ भी सकते है। इसे प्रतियोगिता दर्पण अतिरिक्तांक, दृष्टि वार्षिकी २०१८, अरिहंत महासागर, स्पीडी से पढे़ं तथा मप्र संबंधी समसामयिकी रोजगार निर्माण से पढे़ं। डीएसपी हिमांशु कार्तिकेय ने बताया कि पिछले अंक में विषयवार समसामयिकी के महत्वपूर्ण अंश बताए जा चुके है। यहां अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पढऩे में आसानी हो इसके लिए इसे नौ खंड में बांटा जा सकता है। जो इस प्रकार है...


पहला खंड : राष्ट्रीय घटना क्रम


तीन तलाक (मुद्दा, न्यायालय का निर्माण, विधेयक, सहमति जताने वाले राज्य), गरीबी भारत छोड़ो अभियान, आईएम देट वूमन अभियान, भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव २०१७, विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की भारत यात्रा व समझौते, सबसे बड़े बांध का लोकार्पण, आथर््िाक सलाहकार परिषद आदि।


खंड द्वितीय : अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम


वैश्विक सम्मेलन व अध्यक्ष (जी-७, जी-२०, बिम्सटेक, ब्रिक्स आदि), चुनाव व नई सरकारें, विभिन्न रिपोर्ट व सूचकांक, पेरिस जलवायु समझौता व अमेरिका का उससे अलग होना, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं व समझौते, चीन के राष्ट्रपति का द्वितीय कार्यकाल, पैराडाइज पेपर लीक मामला आदि।


खंड तृतीय : पुरस्कार


पद्म विभूषण, मद्म भूषण, पद्म श्री, खेल रत्न, ज्ञानपीठ, व्यास, फाल्के अवार्ड, मप्र के पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, साहित्य अकादमी, मूर्तिदेवी सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (नोबेल, आस्कर, पुलित्जर, बाफ्टा, खेल पुरस्कार) साथ ही भारतीयों द्वारा जीते विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मिस वल्र्ड, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया, मिस जापान आदि।


चतुर्थ खंड : खेल एवं पर्यावरण


टेनिस ग्रेंडस्लेम विजेता व भारतीय में विजेता, बेडमिंटन में विभिन्न प्रतियोगिताएं व भारतीय खिलाडि़यों जैसे सिंधु, नेहवाल, श्रीकांत, पी कश्यप की विजित प्रतियोगिताएं, नवीन हॉकी प्रतियोगिताओं के परिणम, क्रिकेट प्रतियोगिताएं (वल्र्ड कप, टी-२० वल्र्ड कप, ब्लाइंड वल्र्ड कम, अंडर १९ व महिला वल्र्ड कप, रणजी, ईरानी ट्राफी, आईपीएल-१०), फुटबॉल (वी-१७ वल्र्ड कप, अजलानशाह कप, संतोष ट्राफी, आईएसएल), भारतीयों की शतरंज व अन्य खेलों में जीत, फार्मूला वन रेस, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल, खेल पुरस्कार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर आदि।


खंड पंचम : प्रतिरक्ष एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी


युद्धाभ्यास (सिम्बेक्स, सूर्यकिरण, इंद्र आदि), मिसाइल प्रक्षेपण व प्रक्षेपण स्थल, पनडुब्बियां, कलवारी (प्रथम स्वदेशी पनडुब्बी), युद्धपोत, रक्षा समझौते, अंतरराष्ट्रीय लडाकू विमान, मिसाइलें तथा नवीन परीक्षण। विज्ञान संबंधी एप, सूचना प्रौद्योगिकी की नवीन घटनाएं, रैनसैम वायरस, नवीन वैक्सीन साथ ही समसामायिकी में विज्ञान खंड को गहराई से जानना चाहिए।


खंड छठवां : नियुक्तियां व निधन


भारत में (नीति आयोग के पदाधिकारी, सूचना आयुक्त, रॉ, आईबी, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्यों के नवीन राज्यपाल व मुख्यमंत्री, यूपीएससी चेयरमैन, तीनों सेनाओं के प्रमुख, सीबीआई प्रमुख आदि), विश्व में (विभिन्न संगठनों के प्रमुख, पड़ोसी देशों के राष्टाध्यक्ष), विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञ, अभिनेता, अंतरिक्ष यात्री व समाजसेवियों के निधन, विभिन्न प्रदेशों, योजनाओं व ब्रांडों के ब्रांड एम्बेस्टर आदि।


सातवां खंड : राज्य का घटनाक्रम


भारत के विभिन्न राज्यों में घटित नवीन घटनाएं, डैमों के उद्दघाटन, नियुक्तियां, पुरस्कार, योजनाएं, सत्ता परिवर्तन, चुनाव, नवीन संस्थान, स्थापनाएं आदि। मप्र राज्य से संबंधित पूर्ण समसामायिकी मप्र संबंधी अंक में बताई जा चुकी है।


आठवां खंड आर्थिक घटनाक्रम


अर्थव्यवस्था संबंधी नवीन जानकारियां, विकास दर के अनुमान, बजट, आॢथक समीक्षा, आर्थिक नियुक्तियां, बैंकिंग घटनाएं, विभिन्न रिपोर्ट, समितियां, सूचकांक (मानव विकास, हैप्पीनेस सूचकांक), वैश्विक संगठन व शिखर सम्मेलन, पंचवर्षीय योजनाएं, सरकार की नवीन योजनाएं आदि।


नवां खंड : पुस्तकें व पर्यावरण


द पीपुल प्रेसीडेंट, सर्व टू विन, ए कॉल टू मर्सी, वाइड एंगल, अखाड़ा, स्कैटर्ड सोल, एन अनसूटेबल बॉय, साइबर पाठशाला, अन स्टॉपेबल, बोस, जिन्ना, ग्रीन सिग्नल, आई डू वॉट आई डू, सीक्रेट ऑफ नागा•ा, विनिंग लाइफ विराट, मिसे•ा फनी बोन्स लाइफ ऑन माय टर्मस, फ्लड टू फायर आदि। पर्यावरण में पेरिस सम्मेलन, कोप सम्मेलन, नवीन टाइगर रिजर्व, दिल्ली का स्मोग, नवीन जीवों व फलों की प्रजातियां, वन्यजीव व पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम, संकटपन्न जीव, चक्रवात (हरिकेन, ओखी, इरमा), अर्थ ओवरशूट डे, अर्थ आवर, नवीनीकृत ऊर्जा परियोजनाएं व पर्यावरण संबंधित समितियां आदि।