
पांच दिन से नल-जल योजना ठप
पारडसिंगा. होली के दूसरे दिन से ही ग्राम पंचायत पारडसिंगा की नल जल व्यवस्था ठप पड़ी है जिससे गांव की महिलाएं यहां-वहां से पानी के लिए भटक रही है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पारडसिंगा द्वारा दूसरी मोटर की व्यवस्था करके नल जल व्यवस्था शुरू करना चाहिए वहीं टैंकर से ग्राम के हर वार्ड में पानी पहुंचाना चाहिए। फिलहाल ग्रामीणों के लिए हैंडपंप सहारा बना हुआ है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्राम पंचायत सचिव कमलाकर बोबड़े ने बताया कि होली के दूसरे दिन से ही मोटर पंप जलने के कारण यह समस्या आई है। जिसके कारण विगत चार-पांच दिनों से पारडसिंगा में नल जल व्यवस्था बंद पड़ी है । ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पारडसिंगा द्वारा दूसरी मोटर की व्यवस्था करके नल जल व्यवस्था शुरू करना चाहिए वहीं टैंकर से ग्राम के हर वार्ड में पानी पहुंचाना चाहिए। फिलहाल ग्रामीणों के लिए हैंडपंप सहारा बना हुआ है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
Updated on:
15 Mar 2020 05:22 pm
Published on:
15 Mar 2020 05:22 pm
