31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच पति को पीटने वाले का यह हुआ हाल

दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसका जेल वारंट काट दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 24 Oct 2017, 11:38 AM IST

sawaimadhopur

sawaimadhopur

छिंदवाड़ा. ग्राम हरियागढ़ के सरपंच पति की पिटाई करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसी के गांव से हिरासत में लिया। दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसका जेल वारंट काट दिया गया। मारपीट की धारा के अलावा एससीएसटी एक्ट भी आरोपी पर लगाया गया था। दमुआ थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव ने बताया कि हरियागढ़ सरपंच के पति नवलशा पिता दिनकर सरेयाम की १२ अक्टूबर को गांव के ही शोभाराम यदुवंशी ने किसी बात पर पिटाई कर दी थी। नवलशा की लिखित शिकायत पर शोभाराम के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया था। विवाद के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसका जेल वारंट काट दिया गया।

छिंदवाड़ा .पुलिस महकमा लम्बे समय से बल की कमी से जूझ रहा है। काम का दबाव तो लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उसकी तुलना में अधिकारी और कर्मचारी कम हैं। काम के घंटे भी तय नहीं हैं, जिसके कारण पुलिसकर्मी परिवार को भी पूरा समय नहीं दे पाते। भोपाल पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी लगातार भेजी जाती है, लेकिन अभी तक स्वीकृत बल की कमी पूरी नहीं की गई।

वर्तमान में जिले के प्रत्येक थाना और चौकी में स्टॉफ कम है। एक अधिकारी या फिर कर्मचारी से दो लोगों का काम लिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समय-समय पर वीआईपी ड्यूटी में भी बल लगता है। उपलब्ध बल से ही सभी जगह काम लिया जा रहा है। त्योहार और अन्य कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर लाइन से बल लिया जाता है। फिलहाल उपलब्ध बल से ज्यादा संख्या स्वीकृत बल की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल की कमी बनी हुई है।