27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत भरी खबर : एक जून से पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर रुकेगी दो ट्रेन

जानकारी के अनुसार सुबह 10.10 मिनट पर पहुंचने वाली 02295 बैंगलोर से दानापुर एक्सप्रेस रुकेगी। इसी तरह दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचने वाली 02296 दानापुर बैंगलोर एक्सप्रेस रुकेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 23 May 2020, 5:59 PM IST

train5.jpg

Demo

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना/. एक जून से शुरू होने जा रही 100 एसी, नॉन एसी ट्रेन में पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहरने की अनुमति मिली है। रेलवे के सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10.10 मिनट पर पहुंचने वाली 02295 बैंगलोर से दानापुर एक्सप्रेस रुकेगी। इसी तरह दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचने वाली 02296 दानापुर बैंगलोर एक्सप्रेस रुकेगी। इसी तरह 02791 सिंकदराबाद से दानापुर एक्सप्रेस रात 8 बजकर 53 मिनट पर और दानापुर से सिकंदाराबाद एक्सप्रेस सुबह 10.8 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में यात्रा के लिये आरक्षण की शुरुआत हो चुकी है। रेलवे स्टेशन पर दो माह बाद रिजर्वेशन काउंटर खुल गया है। हालांकि अभी यात्रा के लिए आरक्षण किया जा रहा है जबकि टिकट रद्द करने की कार्यवाही नहीं की जा रही है। बहरहाल, छिंदवाड़ा जिले के ग्रीन जोन में आने की वजह से प्रशासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों और ग्रामीणों को दिन में राहत प्रदान की है। शाम सात से सुबह सात बजे तक सख्ती से पूर्णता लॉकडाउन घोषित किया गया है।