9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की क्रूरता: सहेली के बेटे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से दागा

मसालों में पानी गिरने पर मासूम के साथ की हैवानियत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 14 Nov 2017, 5:45 PM IST

rape with woman

Rape with woman

छिंदवाड़ा/नागपुर. गुस्सा में आकर कई लोग अपराध कर बैठते हैं, ऐसे ही एक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मसाले में जरा सा पानी क्या गिरा, इस बात से तिलमिलाई महिला ने अपनी सहेली की बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गर्म चिमटे से दाग दिया। महिला यहां नहीं रुकी, उसने पांच साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा, लेकिन ये बात जब पड़ोसियों को पता चली तो वो बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। हड़पसर थाने में शिकायत की गई, तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनी सतीश शेट्टी उर्फ सोनी शेख उम्र 33 साल को गिरफ्तार किया गया हैं। उसके खिलाफ रजनीश कुमार केदार प्रसाद तिवारी ने हड़पसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त परिवार गोंधलेनगर में रहता है, जहां सोनी भी रहती हैं। जो कोलकता की निवासी हैं। चार दिन पहले सहेली ने उसकी लडक़ी को संभालने के लिए सोनी के पास रखा था। लडक़ी को सोनी के घर छोडऩे के बाद उसकी सहेली कही चली गईं। तब से सोनी ही उस लडक़ी को संभाल रही हैं। लडक़ी सोनी के घर में खेल रही थीं, तब खेलते खेलते मसाले में पानी गिरा। जो सोनी को नागवार गुजरा। गुस्साई सोनी ने उसकी पिटाई कर डाली और साथ ही उसे गर्म चटके लगा दिए। सोनी ने लडक़ी से जबरन मारपीट की। गुप्तांग पर चटके लगाए। लडक़ी तिवारी के घर खेलने गईं थी। तब उन्होंने उसके चेहरे पर मारपीट के निशान देखे। उन्होंने लडक़ी से पूछा तब उसने सारी घटना बताई। इसके बाद तिवारी लडक़ी को लेकर हड़पसर पुलिस थाने में गए और सोनी के विरोध में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद सोनी की गिरफ्तारी हुईं।

पहले भी की मारपीट

पुलिस की विवेचना में पता चला है कि कुछ दिन पहले सोनी सो रही थीं। तब लडक़ी के कारण उसकी नींद टूट गईं थी। इस कारण उस समय भी उसने लडक़ी को चटके दिए थे। पूछताछ में बच्ची ने जानकारी दी। इस मामले ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।