20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Work from home: घर-ऑफिस में समन्वय चुनौती तो कहीं डिजिटल युग से परिचय

Work from home: घर-ऑफिस में समन्वय चुनौती तो कहीं डिजिटल युग से परिचय

Work from home: कोरोना लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम से कर्मचारियों की बदली कार्यशैली: बच्चों के शोरगुल के बीच देनी पड़ रहीं विभागीय सेवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 19 May 2020, 6:27 PM IST

work from home

work from home

छिंदवाड़ा/ कोरोना लॉकडाउन में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम की नई कार्य संस्कृति से परिचय हो रहा है तो खासकर महिला कर्मचारियों के लिए घर और ऑफिस में समन्वय चुनौती बन गया है। बच्चों के शोरगुल के बीच उन्हें विभागीय सेवाएं ऑनलाइन देनी पड़ रहीं हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जीवनशैली में बदलाव भी लाना पड़ा है। इस विषय पर ‘पत्रिका’ ने अधिकारी-कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनके अनुभव जाने तो सभी ने कहा कि पहले सरकारी कामकाज की परम्परागत शैली में काम करते थे। अब कोरोना के बहाने नए डिजिटल युग से कुछ सीखने को मिला है।


जब ऑफिस में राशन कार्ड का काम करते थे तो घर आते ही सुकून महसूस करते थे। कोरोना लॉकडाउन में राशन कार्ड घर में लाकर एंट्री करने से घरेलू व सरकारी कामकाज में संतुलन स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक तरफ बच्चों की फरमाइश पूरी करनी पड़ती है तो वहीं देर रात जागकर ऑफिस का काम करना पड़ता है।
-साधना राजोरिया, लिपिक खाद्य विभाग

लॉकडाउन में वर्क फ्राम होम होने पर घर और ऑफिस में संतुलन स्थापित करने के लिए जीवनशैली बदली। जल्दी सुबह उठकर योगा करने से पॉजिटिव थिंक से काम शुरू किया तो बच्चों की उछलकूद के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस, वाट्सऐप पर विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन कराना आसान हो गया। नई कार्यशैली से परिचय हुआ है।
-मोनिका बिसेन, महिला सशक्तिकरण अधिकारी

घर की अपेक्षा दफ्तर में कार्य की कुशलता अधिक रहती है। किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करने में मन लगा रहता है, जबकि घर में व्यवधान होता है। कोई तकनीकी या व्यवहारिक समस्या आए तो ऑफिस में हल हो जाती है। कम्युनिकेशन गैप भी एक समस्या है। हालांकि नई व्यवस्था से परिवार के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है।
- उमेश वानखेड़े, लेखापाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

वर्क फॉम होम में किसी विभागीय कार्य को करने में समय की बाध्यता कम ही रहती है। हालांकि डिजिटल एजुकेशन के लिए प्रतिदिन शासन से मिलने वाली शैक्षणिक सामग्री को समय पर सोशल गु्रप में शेयर करना पड़ता है। घर पर ज्यादा समय तक रहने से बच्चों की होम वर्क व अन्य गतिविधियों में रुचि कम हो रही है।
- कुलदीप मोखलगाय, जनशिक्षक

वर्क फ्रॉम होम से दिनचर्या में भी काफी बदलाव आ चुका है। घर पर बच्चों को पढ़ाना, पत्नी के काम में हाथ बंटाना सहित अन्य काम भी करना पड़ता है, लेकिन ऑफिस में अलर्ट रहकर केवल ऑफिस का काम करते हैं। घर पर ऑफिस वाला माहौल नहीं बन पाता। घर पर परिस्थितियों के अनुसार काम करना पड़ता है।
डॉ. पीएन सनेसर, प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, पीजी कॉलेज