20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / पत्नी की शादी किसी गैर मर्द से कराने के चक्कर में था पति, नतीजा जान हैरान रह जाएंगे आप

पत्नी की शादी किसी गैर मर्द से कराने के चक्कर में था पति, नतीजा जान हैरान रह जाएंगे आप

मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति उसकी शादी कराने के लिए युवक पर दबाव डाल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 11 Oct 2017, 7:07 PM IST

depression, tension, suicide

depression tension suicide

छिंदवाड़ा/नागपुर. एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी की शादी गैर मर्ग से कराने के चक्कर में था। लगातार बनाए जा रहे दबाव से परेशान युवक ने कुएं में कूद कर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार सोलापुर के बार्शी में एक युवक ने दंपती से तंग आकर कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति उसकी शादी कराने के लिए युवक पर दबाव डाल रहा था। पति के साथ उसकी पत्नी भी युवक को शादी के लिए दबाव डाल रही थी। बार्शी तहसील के तहत वाणेवाडी गांव में रहने वाले युवक सुनील यादव (23) ने रविवार को पीठ पर बड़ा पत्थर बांध कुएं में कूदकर जान दी। इसके बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत की।
युवक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले श्रीराम जाधव और उसकी पत्नी के धमकाने के बाद ही उनके बेटे ने खुदकुशी की है। सुनील के पिता के मुताबिक रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे श्रीराम जाधव ने सुनील को अपने घर बुलाया। इसके बाद श्रीराम ने उसे कहा कि तुम मेरी पत्नी के साथ फोन पर हमेशा बात करते रहते हो इसलिए अब तुझे उससे शादी करनी होगी। इतना ही नहीं जाधव की पत्नी ने भी कहा कि मैं तुम्हारे साथ बात करती हूं इसलिए मेरी जिंदगी भी बर्बाद हो गई है। मैं अब तुमसे ही शादी करने वाली हूं। पति-पत्नी के धमकाने से सुनील घबरा गया और बेइज्जत होने के डर से उसने कुएं में कूदकर जान दी। पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय ढोने के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सम्बंधितों से पूछताछ कर रही है।