29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने उपचुनाव से पूर्व जनसभा में किया बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसानों को देंगे इतने रुपए

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:12 PM IST

सीएम योगी ने उपचुनाव से पूर्व जनसभा में किया बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसानों को देंगे इतने रुपए

सीएम योगी ने उपचुनाव से पूर्व जनसभा में किया बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसानों को देंगे इतने रुपए

चित्रकूट. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। मंगलवार को उन्होंने इसकी शुरुआत चित्रकूट से की जहां की मानिकपुर सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। भाजपा से आनंद शुक्ता प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के साथ जनता को संबोधत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, बसपा व सपा पर जोरदार हमला भी किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक सपा-बसपा व कांग्रेस ने चित्रकूट की पवित्र भूमि को दस्यु भूमि बना दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास के रुपए डकैती में जाते रहे और डकैतों के रूप में लूटा जाता रहा है। अब डकैती डालने वालों के खिलाफ एक्शन लिय़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी, ढाएगी सितम, इस दिन दे रही है दस्तक, IMD ने किया अलर्ट

चित्रकूट में रोजगार मिलेगा-

सीएम योगी ने आगे कहा कि चित्रुकूट का पूर्ण दस्युमुक्त हो जाना बड़ा काम है। यहां अब लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन भी बढ़ेगा। अब युवा पलायन नहीं करेंगे बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में फाइटर प्लेन बनने पर बुंदेले दुश्मन देशों के छक्के भी छुड़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि फाइटर प्लेन सीमा की रक्षा करेगा। फाइटर प्लेन पर चित्रकूट भी लिखा रहेगा। उन्होंने चित्रकूट की जनता की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मैं बीते माह चित्रकूट आया था। उस दौरान मूसलाधार बारिश हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके लोगों में उत्साह देखने लायक था। चित्रकूट में प्रभु श्रीराम ने वनवासी जीवन का 12 वर्ष का समय बिताया, यह पावन तीर्थ है और यहां की रज कण-कण वंदनीय है। कहा, भगवान राम की धरती महत्वपूर्ण है, देश दुनिया का कामदगिरि चित्रकूट के प्रति श्रद्धाभाव है। इसलिए यहां का विकास रामायण सर्किट, डिफेंस कॉरिडोर, स्वदेश दर्शन के रूप में पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के इन 7 दिग्गजों ने बढ़ाई प्रियंका गांधी की टेंशन, कर सकते हैं बगावत

प्रत्येक किसानों को देंगे 900 रुपए-

उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को नौ सौ रुपये देंगे और अन्ना प्रथा समाप्त होगी। किसान की फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और गो संवर्धन व संरक्षण करेंगे। भाजपा ने जो कहा था वो करके दिखाया है।

कांग्रेस व सपा-बसपा पर साधा निशाना-

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा देश व प्रदेश के लिए कांग्रेस एक समस्या है। वहीं सपा-बसपा ने भी किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में जातिवाद व परिवारवाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक कांग्रेस व 15 साल तक सपा-बसपा के शासन करने वालों से जनता पूछे कि अच्छे कार्य क्यों नहीं किए।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग