15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक के मामले में राज्य सरकार से किसानों का पक्ष न्यायालय में रखने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही कांग्रेस के नेतृत्व में मंगलवार सुबह मलारना डूंगर से किसान ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक के मामले में राज्य सरकार से किसानों का पक्ष न्यायालय में रखने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही कांग्रेस के नेतृत्व में मंगलवार सुबह मलारना डूंगर से किसान ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई।

रैली को सुबह पौने 11 बजे संसदीय सचिव रह चुके रामकेश मीणा, विधायक रह चुके नवलकिशोर मीणा, किसान ट्रैक्टर यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने हरी झण्डी दिखा गंगापुर मोड़ से रवाना किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व किसान मौजूद थे।

गंगापुर मोड़ पर कस्बे सहित बहतेड़, खोहरी, भूखा, सांगरवासा, मलारना स्टेशन, दौनायचा, माणोली, शेषा, भारजा आदि गांवों के ट्रैक्टर एकत्रित हुए। उधर मलारना डूंगर से रैली रवाना होने के बाद मलारना चौड़, जस्टाना, टोण्ड, नीमोद, करेल आदि गांवों के ट्रैक्टर मेगा हाईवे से किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। भाड़ौती, गम्भीरा, भारजा नदी, देवली, दहलोद के ट्रैक्टर भाड़ौती से रैली में मिले।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग