चित्रकूट. भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के ख़िलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान रविवार से जनपद में शुरू हुआ, जिसके तहत पहला पोल खोल सम्मेलन पाठा क्षेत्र के मानिकपुर ब्लाक में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ गरजते हुए कॉंग्रेसी नेताओं ने हर मुद्दे पर सरकार को विफल बताते हुए कहा कि मोदी ने सिर्फ आम आदमी को छला है। पार्टी ने कई मुद्दों पर केंद्र तो कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा।