29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की अंगड़ाई दो और केस पॉजिटिव लोगों में हलचल संक्रमित मरीजों के गांव सील

जिले में कोरोना की चहलकदमी शुरू हो गई है. कल सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल से सम्बद्ध दो व्यक्ति संक्रमित निकले.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 12 May 2020, 2:04 PM IST

कोरोना की अंगड़ाई दो और केस पॉजिटिव लोगों में हलचल संक्रमित मरीजों के गांव सील

कोरोना की अंगड़ाई दो और केस पॉजिटिव लोगों में हलचल संक्रमित मरीजों के गांव सील

चित्रकूट: जनपद में दस्तक देने के बाद कोरोना ने अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है. कल सोमवार देर रात दो और केस पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में हलचल मच गई है. इससे दो दिन पहले 3 प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए थे कोरोना से. इस तरह जिले में कुल 5 मरीज मिले हैं अभी तक. हालांकि हफ्ते भर पहले पड़ोसी जनपद बांदा में ही क्वारंटीन जिले के 3 मजदूरों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी इस वजह से यदि कुल मरीजों की बात की जाए जिले से सम्बंधित तो ये संख्या 8 हो जाती है. डीएम ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि जो तीन मजदूर बांदा में क्वारंटीन होने के दौरान जांच में संक्रमित पाए गए वे चित्रकूट के रहने वाले हैं इसलिए सरकार उनकी गिनती जनपद के मरीजों में ही कर रही है. उधर जिन मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी दो दिन पहले उनके गांव को सील कर दिया गया है. इधर जो 2 मरीज कल देर रात पाए गए हैं वे जिला अस्पाल से सम्बद्ध बताए जा रहे हैं.

जिले में कोरोना की चहलकदमी शुरू हो गई है. कल सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल से सम्बद्ध दो व्यक्ति संक्रमित निकले. जनपद मुख्यालय से सम्बंधित होने के कारण अब इन व्यक्तियों के आवास व जिला अस्पताल को सेनेटाइज कर उनके सम्पर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है. प्रशासन ने सतकर्ता बढ़ाते हुए मुख्यालय के एलआईसी व भगवानदीन चौराहे तथा डॉक्टर्स कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाया है. उधर दो दिन पहले जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव के 2 व भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद इन गांवों को सील कर दिया गया है.

जिला प्रशासन ने इन मरीजों(तीनों प्रवासी मजदूरों) के सम्पर्क में आने वाले लगभग 110 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं. इन सभी को होम क्वारंटीन भी किया गया है. डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने सील किए गांव का भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की. गांव के बाहर बैरियर लगा दिया गया है ताकि कोई बाहरी गांव में प्रवेश न कर पाए व कोई ग्रामीण बाहर न जा पाए. आवश्यक सामग्रियों को ग्रामीणों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग