चित्रकूट: दस्यु ददुआ का दुलारा हांथी बेकाबू हो गया जिसकी वजह से आस पास के इलाकों में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद हांथी पर काबू पाया जा सका. ददुआ के इस हांथी का नाम जय सिंह है जो दूसरी बार बेकाबू हुआ. इससे पहले भी वह इसी साल जनवरी में भड़क गया था. उस दौरान भी वन विभाग व महावतों को काफी पापड़ बेलने पड़े थे हांथी को काबू करने में. इस बार भी महावत ने ही हांथी को नियंत्रित किया. हालांकि वन विभाग भी हलकान रहा. ददुआ के ख़ात्मे के बाद वर्तमान समय में हांथी की देखभाल ददुआ पुत्र पूर्व सपा विधायक वीर सिंह पटेल के जिम्मे है. वन विभाग अब हांथी पालक पूर्व विधायक को नोटिस देने के मूड में है. जय सिंह के बेकाबू होने के बाद दहशत के चलते ग्रामीण घरों में दुबक गए. सन 2005 में हांथी जय सिंह को दस्यु ददुआ ने बिहार से खरीदा था.