
IRCTC Indian Railway : अब मोबाइल से भी कर सकते हैं जनरल टिकट बुकिंग, जानिये कैसे
लखनऊ. अब आप अपने एंड्रॉयड फोन से जनरल का टिकट बुक कर सकते हैं। आब आपको एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का जनरल क्लास का टिकट खरीदने के लिए घण्टों लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। यात्री अपने मोबाइल एप से भी टिकट बुक करा सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने मोबाइल एप पर टिकट बनाने की सुविधा लागू कर दी है। यह टिकट स्टेशन से पांच किलोमीटर की दूरी के लिए बनेगा।
रेलवे ने पिछले दिनों एप बनाकर जनरल टिकट बेचने की टेस्टिंग शुरू की थी। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे आम यात्रियों के लिए भी शुरू कर दिया है। यात्री स्टेशन परिसर, चलती ट्रेन या फिर रेल लाइन के किनारे खड़े होकर टिकट नहीं बना सकेंगे। ऐसा इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया गया है। रिजर्वेशन की तरह इस एप से बने जनरल क्लास के पेपरलेस और प्रिंट वाले टिकट मान्य होंगे। मोबाइल एप से टिकट बनाने के बाद मोबाइल नंबर पर बुकिंग आइडी मिलेगी। जिसे स्टेशन पर लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन में दर्ज कर टिकट का प्रिंट आउट मिलेगा। इसी तरह पेपरलेस टिकट लेने के लिये यात्री के पास जीपीएस इनबिल्ड स्मार्टफोन रखना होगा।
ऐसे बुक कराएं टिकट
जनरल टिकट देने वाला यूटीएस एप एन्ड्रायड और विंडोज दोनों तरह के मोबाइल फोन पर काम करेगा। इसके लिये सबसे पहले यात्री को अपने स्मार्ट मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाना होगाष इसके बाद प्ले स्टोर में जाकर Uts on mobile एप डाउनलोड कर अपना रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद आप आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं।
Updated on:
17 Oct 2018 10:02 am
Published on:
17 Oct 2018 10:02 am
