25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खम्भे पर चढ़ 11 हजार वोल्ट की लाइन सही कर रहा था लाइनमैन कि तभी अचानक….

खम्भे पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन सही कर रहे लाइनमैन के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।

2 min read
Google source verification
chitrakoot

चित्रकूट. खम्भे पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन सही कर रहे लाइनमैन के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अचानक लाइन(करंट) चालू होने से लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया और ऊपर खम्भे पर ही लटका रहा। नीचे मौजूद सहकर्मियों ने सम्बंधित उपकेन्द्र को घटना से अवगत कराते हुए तुरंत विद्युत् आपूर्ति बंद करवाई और किसी तरह गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को नीचे उतारा। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया गया। हादसे ने बिजली विभाग की उदासीनता फिर एक बार जाहिर कर दी। घायल लाइनमैन विभाग में संविदा पर तैनात है। यह इस तरह का पहला हादसा नहीं है जब लापरवाही के चलते किसी लाइनमैन की जान पर बन पड़ी हो इससे पहले भी कई लाइनमैन इसी तरह के दर्दनाक हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।


पिछले दिनों आए भीषण तूफान में चरमराई विद्युत् व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम जारी है लेकिन साथ ही साथ विभाग की लापरवाही के चलते खतरों से खेलते लाइनमैन की जिंदगी भी मौत के करीब खड़ी रहती है। ऐसी ही लापरवाही के चलते एक लाइनमैन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

लाइन चालू होने से झुलसा लाइनमैन

जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र जोरवारा गांव में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब सुदामा नाम का लाइनमैन 11 हजार वोल्ट के टूटे तार को जोड़ने व् सही करने के लिए खम्भे पर चढ़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान विद्युत् आपूर्ति चालू कर दी गई और हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। जबकि शट डाउन करके तब इस तरह के कार्य किए जाते हैं बावजूद इसके लाइन चालू कर दी गई इससे साफ़ तौर पर विभाग की लापरवाही ही कही जा सकती है।

इलाहाबाद किया गया रिफर

लाइनमैन को ऊपर झुलसा देख अन्य सहकर्मियों ने तत्काल चालू लाइन बंद करवाई और किसी तरह झुलसे लाइनमैन को खम्भे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया गया। संविदा पर तैनात घायल लाइनमैन के परिजनों में कोहराम मचा है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते आए हैं। उधर विभाग का कोई भी ज़िम्मेदार इस लापरवाही पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।