22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

 भरतकूप से लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से बीती रात युवक की मौत हो गई। घटना भरतकूप पुलिस चौकी अंतर्गत भरथौल गांव के पास हुई
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ruchi Sharma

•

Jul 08, 2016

daughter has died front of the parents, on road ac

daughter has died front of the parents, on road accident

चित्रकूट. भरतकूप से लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से बीती रात युवक की मौत हो गई। घटना भरतकूप पुलिस चौकी अंतर्गत भरथौल गांव के पास हुई।

भरथौल गांव निवासी धनेश कुमार द्विवेदी का पुत्र राकेश उर्फ राजू (40) बुधवार की रात किसी काम से भरतकूप मंदिर गया हुआ था। मोटरसाइकिल से वह वहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे भारतपुर के मजरा अहिरन पुरवा के आगे मोटर साइकिल किनारे लगाकर वह पेशाब करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूम से जख्मी हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। देर रात युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। युवक का शव देख परिजनों सहित ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भरतकूप चौकी प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चौकी में खड़ा करा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग