17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन की नाक के नीचे खेल कर रहे खनिज माफिया, डीएम ने कहा-होगी जांच

इस गोरखधंधे में लगाम नहीं लग पा रही क्योंकि मामले को मामूली लिखा पढ़ी के बाद निपटा दिया जाता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 16 Feb 2018, 8:42 PM IST

DM said interrogation will be done

DM said interrogation will be done

चित्रकूट. जनपद में अवैध रूप से बालू, गिट्टी, मिट्टी और पत्थर का खनन तथा ढुलान जारी है और इसकी तस्दीक करती है आए दिन होने वाली पुलिसिया कार्यवाही। इक्का दुक्का वाहनों को पकड़कर सोशल मीडिया और मीडिया में अपनी वाहवाही करने वाले खाकी भागते भूत की लंगोटी पकड़कर ही खुश हो रही है जबकि अवैध खनन के असली भूत पिशाच पहुंच से बाहर हैं। प्रतिदिन एक या दो या चार ट्रक ट्रैक्टर पकडऩे की कार्यवाही खाकी की तत्परता तो दिखाती है। परंतु यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर आए दिन होने वाली कार्यवाहियों के बावजूद इस खेल पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है तो इसका उत्तर यह है कि खनिक माफिया प्रशासन को धता बताते हुए इस खेल को अंजाम दे रहे हैं।
जनपद के कई दूर दराज घाटों पर अवैध खनन की सूचना आए दिन प्रशासन को मिलती है लेकिन कोई ठोस कदम न उठाए जाने से खननधारीयो के हौंसले बुलंद हैं। फिलहाल अब जिलाधिकारी ने अवैध खनन को संज्ञान में लेते हुए सूचना वाले स्थानों पर टीम भेजकर जांच करवाने की बात कही है।

जनपद के विभिन्न घाटों पर अवैध रूप से बालू लदे वाहन हिचकोले भर रहे हैं और पकड़े तथा सीज भी किए जा रहे हैं, लेकिन खेल करने वाले खननधारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बालू घाटों पर पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन की खबरें प्रशासन को आए दिन मिल रही हैं परन्तु जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही। जनपद के दूरदराज के घाटों पर खनिज माफियाओं की हनक से स्थानीय बाशिंदे कुछ भी बोलने बताने से कतराते हैं। इन सबके बीच खास बात यह कि पुलिस प्रशासन भी इक्का दुक्का वाहनों को पकड़कर सोशल मीडिया में पीठ थपथपाता है और खुद की नजर में इसे स्वघोषित बड़ी कार्यवाही के रूप में दिखाया जाता है जबकि कड़ी कार्यवाही न होने से इस गोरखधंधे में लगाम नहीं लग पा रही क्योंकि पुरे मामले को मामूली लिखा पढ़ी के बाद निपटा दिया जाता है।

प्रतिदिन सीज हो रहे वाहन
मऊ पहाड़ी और राजापुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक मिट्टी, गिट्टी, मौरंग और बालू के अवैध रूप से ढोए जाने के मामले सामने आते हैं तो वहीं भरतकूप क्षेत्र में अवैध तरीके से पत्थरों की ढुलाई का कार्यक्रम जारी रहता है। ये सारे मामले इस बात की तस्दीक करते हैं कि शातिर खननधारियों का तिलिस्म पूरी तरह तोडऩे में पुलिस प्रशासन को ब्रम्हास्त्र की आवश्यकता है।

सस्ते में निपटता है मामला
अवैध खनन के खिलाफ खाकी की सक्रियता तो देखते बनती है परंतु ठोस कार्यवाही की धमक नजर नहीं आती। जिस हिसाब से प्रतिदिन वाहन पकड़े जाते हैं उस हिसाब से तो थानों में जगह ही नहीं बचनी चाहिए परंतु पूरा मामला हल्के फुल्के माहौल में निपटा दिया जाता है और इसी बात का फायदा उठाकर खननधारी कार्यवाहियों के आदि हो गए हैं यानि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

टीम भेजकर कराई जाएगी जांच

अवैध खनन की सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि यदि पट्टाधारक निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र या नदियों की धारा या फिर मशीनों से खनन करवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, इसके अलावा जिन स्थानों की सूचना मिल रही अवैध खनन को लेकर वहां टीमों को भेजकर जल्द ही जांच करवाई जाएगी। अवैध किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।