2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD weather forecast: आज से शुरू मानसून की मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

चित्रकूट में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है 30 जुलाई को भी बारिश होने के आसार हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
IMD weather forecast: आज से शुरू मानसून की मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

IMD weather forecast: आज से शुरू मानसून की मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

बुंदेलखंड के चित्रकूट,बांदा में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। सुबह 9 बजे के आसपास मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है। आगामी 30 जुलाई को भी रुक-रुक कर बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आयेगा। भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही बारिश का माहौल बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और परिवर्ती हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बादल गरजने के साथ धुआंधार बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की जानकारी मिल रही है।

रविवार का दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के संबंध में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि खुले स्थानों में ना जाए। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग