चित्रकूट. भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इतिहास बदलने के लिए राम के पदचिन्हों पर चलना होगा। अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के संदर्भ को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अब अयोध्या वो अयोध्या नहीं रही। वह अब राजा राम की राजधानी बनने जा रही है। इसके लिए सभी को बधाई देती हूं। भगवान राम की तपोभूमि में आयोजित 47वें राष्ट्रीय रामायण मेले में शामिल होने आईं निरंजन ज्योति ने नागरिकता कानून को लेकर चल रही वर्तमान परिस्थितियों पर विपक्षियों को घेरते हुए कहा कि साजिशन इस कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।