
राम के दर पर राहुल गांधी, जाने मंदिर के महंत से क्या कहा? कांग्रेस अध्यक्ष ने
चित्रकूट. राम के दर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदिर के महंत से श्री राम व चित्रकूट की महिमा के बारे में जानकारी ली और फिर पूरे तन मन से भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर के महंत मदन गोपालदास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राहुल गांधी राम भक्ति में अभिभूत नजर आए, जिस तरह से कोई साधारण भक्त भगवान के दर पर शीश झुकाता है उसी तरह राहुल गांधी ने भगवान कामतानाथ के दर पर शीश झुकाए।
किसी भी राजनैतिक टिप्पणी से बचते नजर आए राहुल गांधी यहां तक कि उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद मीडिया से भी कोई बात नहीं की। दो वर्ष पहले भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन करने आए राहुल गांधी ने इस बार विजिटर बुक में सिर्फ अपने दस्तखत किए, जबकि पिछली बार उन्होंने विजिटर बुक में लिखा था भगवान कामतानाथ उनपर कृपा करें। मंदिर परिसर को सुबह से ही आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर।
साधू संतों से आशीर्वाद लिया
दर्शन पूजन के बाद साधू संतों ने राहुल गांधी को भगवान कामतानाथ की तस्वीर भी भेंट की, जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार्य करते हुए साधू संतों से आशीर्वाद लिया। हालांकि इस बार राहुल गांधी के पास उतना समय नहीं था जितनी पहली बार जब वे 2016 के सितम्बर माह में आए थे तब था। इसीलिए मंदिर प्रशासन ने सुबह से ही उनके दर्शन पूजन के इंतजाम कर लिए थे।
झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है
गुरुवार को यहां पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उन्होंने रजौला में सभा की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिशन मध्यप्रदेश की शुरुआत गुरुवार को यहां से की। यहां सबसे पहले उन्होंने भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद रजौला में सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों-महिलाओं और युवाओं से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है।
Published on:
27 Sept 2018 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
