
TET exam
चित्रकूट. रविवार को प्रदेश भर में सीएम योगी सरकार के लिए बड़ी प्रतिष्ठा वाली टीईटी-2018 की परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा रविवार सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे के बीच हुई तो वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। यूपी के 75 जिलों के 31021 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 17,83,716 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान कई जिलों में पुलिस ने कई हुड़दंगों व सॉल्वरों को भी गिरफ्तार किया। लखनऊ में आज पहली पाली में 84 केंद्र पर 64 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। दूरी पारी की परीक्षा तीन बजे से होगी। यहां के सभी केंद्रों पर काफी सख्ती है।
चित्रकूट में हुई परीक्षा में पहुंचे अभ्यर्थी मोबाईल लेकर-
इस दौरान चित्रकूट के एक केंद्र में उस समय खलबली मच गई जब एक अभ्यर्थी कड़ी चेकिंग के बाद भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंच गया। आपको बता दें कि चित्रकूट जिले में कर्वी मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज समेत 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। प्राथमिक स्तर पर 7,538, उच्च प्राथमिक स्तर पर 3,111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि तलाशी में कुछ ढील की वजह से चित्रकूट इंटर कालेज केंद्र पर परीक्षार्थी मोबाइल लेकर अंदर पहुंच गए। दरअसल मुख्य द्वार से लेकर कक्ष गेट पर दोबारा तलाशी में मोबाइल निकाले गए थे। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों को कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर डीएम विशाख, एडीएम गणेश प्रसाद, एसपी मनोज कुमार झा समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। इसी तरह जिले के सभी केंद्रों पर सख्त इंतजाम किए जाने का हवाला दिया गया। डीएम ने इस दौरान सुरक्षा में चूक या नकल की स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की बात की।
Published on:
18 Nov 2018, 2:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.