घटना के बाद इलाकाई चर्चाओं के मुताबिक सुधा की शादीशुदा जिंदगी काफी तनावभरी थी। कुछ ऐसी ही तस्दीक ससुरालियों और मायके पक्ष की बातों से भी हुई। सुधा के पति पवन के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच कलह होती थी, पत्नी सुधा नाराज भी रहती थी उससे, पति का कहना है कि हो सकता है कि इसी कारण से पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया हो। उधर इलाकाई चर्चाओं और मोहल्लेवासियों के मुताबिक मृतका का पति नशेड़ी किस्म का है। दोनों का एक 7 वर्षीय पुत्र है। सुधा(मृतका) की शादी भी उसके परिजनों से झूठ बोलकर की गई थी। पवन के परिजनों के द्वारा की वह (पवन) ठीक ठाक नौकरी करता है। शादी के बाद जब असलियत सामने आई तो पति पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा और उसी कारण से पिछले तीन सालों से सुधा अपने मायके मानिकपुर (चित्रकूट) में रह रही थी कुछ महीने पहले ही उसका पति पवन उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल ले आया था।