साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी या मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम में आत्महत्या के कारणों को सुलझाने का एक तरीका है। इससे मृतक की आत्महत्या के वक्त दिमागी हालत, दोस्तों, परिचितों और फैमिली डॉक्टर से बात कर मृतक की मानसिकता का के बारे में पता किया जाता है। साथ ही इनकी सोशल लाइफ के बारे में भी तथ्य निकाले जाते है की सोशल मीडिया पर वे किस तरह के पोस्ट, चित्र, विचार साझा करते हैं। इन सब जानकारियों के आधार पर केस का अध्ययन किया जाता है। इस विशेष अध्ययन में केस की जांच कर रही जांच टीम, फॉरेंसिक टीम और मनोचित्सक शामिल होते है। आपको बता दें कि साईकोलॉजिकल ऑटोप्सी का इस्तेमाल कर पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मर्डर मिस्ट्री मामले में भी किया था।