
अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव व अन्य। पत्रिका फोटो
Chittorgarh : आबकारी विभाग ने अवैध रूप से नकली शराब बनाने की एक फैक्टरी पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में शराब बनाने के काम आने वाली सामग्री जब्त की। टीम ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश जाट मेवदा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कपासन स्थित न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न ब्रांड की 101 पेटियों में 960 लीटर अवैध शराब, विभिन्न ब्रांड की 188 बीयर की बोतलें, 18 केन बीयर, 27 बोतलें अंग्रेजी शराब, प्लास्टिक जरिकेन में भरा लगभग 20 लीटर स्प्रिट और अन्य सामान जब्त किया।
पुलिस ने पावली निवासी प्रहलाद जायसवाल, बैणीपुरिया निवासी रविन्द्र सिंह राठौड़, उदयपुर निवासी नरेन्द्रसिंह, सिहाणा निवासी नरेन्द्रसिंह व उदयलाल सुवालका को दबिश देकर गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
31 Aug 2025 10:37 am
Published on:
31 Aug 2025 10:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
