31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉटस्पॉट निम्बाहेड़ा में इस तरह फैलता गया कोरोना संक्रमण, 11 दिन में एक से पहुंचा 100

Coronavirus In Nimbahera: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कोरोना के हॉटस्पॉट बने निम्बाहेड़ा में मंगलवार को नौ संक्रमित सामने आने के बाद वहां मरीजों की संख्या सौ पर पहुंच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 5 May 2020, 4:34 PM IST

Coronavirus In Nimbahera

चित्तौड़गढ़। Coronavirus In Nimbahera: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कोरोना के हॉटस्पॉट बने निम्बाहेड़ा में मंगलवार को नौ संक्रमित सामने आने के बाद वहां मरीजों की संख्या सौ पर पहुंच गई।

एक कोरोना पॉजिटिव की मौत
अधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में 9 मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या एक सौ हो गई है, जिनमें से सर्वप्रथम संक्रमित पाए गए मरीज की मौत हो चुकी है। निम्बाहेड़ा के बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने वहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और पॉजिटिव पाए गये मरीजों के सम्पर्क में आने वालों का पता लगा उनकी सेम्पलिंग की जा रही है।

लॉकडाउन तक स्वैच्छिक कर्फ्यू की घोषणा
इधर निम्बाहेड़ा में विकराल स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय के व्यापार संघों ने प्रशासन से मिलकर लिखित में दिया है कि शहर में कर्फ्यू लगाया जाए क्योंकि कुछ व्यापारी और लोग लॉकडाउन को नहीं मान रहे हैं जिससे कभी भी यहां कोरोना पांव पसार सकता है। इसके विपरीत जिले के दर्जन भर गांवों जिनमें कुछ बड़ी पंचायतें हैं वहां लोगों ने लॉकडाउन तक स्वैच्छिक कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।

लॉकडाउन के बाद यहां कहां से आया कोरोना?
लॉकडाउन के एक महीने बाद यहां कोरोना आया कैसे और इस कदर फैला कैसे? प्रशासन और चिकित्सा विभाग अब तक भी इसका जवाब नहीं ढूंढ़ पाया है। यहां 25 अप्रेल को 1, 27 अप्रेल को 7, 29 अप्रेल को 8, 30 अप्रेल को 11, 2 मई को 1, 3 मई को 40, 4 मई 23 और पांच मई को 9 मामले सामने आए।

पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को क्वारंटाइन किया
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बने नया बाजार माहेश्वरी मोहल्ला व लखारा गली के पाए गए पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को पुलिस जाप्ते ने कोतवाल हरेन्द्रसिंह के नेतृत्व मे पीपीई किट पहनकर बसों व अन्य वाहनों से शम्भुपूरा आदित्य बिड़ला सीमेंट के गेस्ट हाउस मे क्वारंटाइन किया जा रहा है। इन परिजनों के सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। परंतु इनके घरों मे पॉजिटिव आने से प्रशासन इन्हें संदिध मानते हुए ऐतिहातन यंहा से हटाकर दूसरी जगह भेज रहा है जिससे बढ़ते संक्रमण पर रोक लग सके। पुलिस जाप्ते मे 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के अधिकारी व कर्मी ही शामिल थे।