6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की हत्या के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर थाने पहुंचा पति, बोला-मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

राजस्थान परमाणु बिजलीघर की केंटीन में काम करने वाले मथुरालाल चारण ने पत्नी ललिता (34) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव के साथ रातभर बैठा रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
husband killed wife in rawatbhata

रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की केंटीन में काम करने वाले मथुरालाल चारण ने पत्नी ललिता (34) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव के साथ रातभर बैठा रहा। तड़के मथुरालाल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और थाने पहुंच गया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से मथुरालाल ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए...। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि मथुरालाल ने विशाक्त का सेवन किया है, उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मथुरालाल चारण बाडोलिया गांव में छात्रावास के पीछे स्थित बस्ती में रहता है। पत्नी ललिता से उसकी अनबन चल रही थी। शुक्रवार रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मथुरालाल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। वह तीन बच्चों का पिता है। तीनों बच्चे अपनी दादी के पास चारण बस्ती में रहते हैं।

यह भी पढ़ें : करोड़पति निकला एक्सईएन: घर पर मिले 48 लाख कैश...50 किलो चांदी, 200 शराब की बोतलें और प्रॉपर्टी के कागजात

गांव के युवक के साथ हुई थी फरार
पुलिस के अनुसार मथुरालाल की पत्नी ललिता के संबंध गांव के ही एक युवक से थे। डेढ़ वर्ष पहले वह युवक के साथ फरार हो गई थी। लौटने पर पुलिस की समझाइश के बाद मथुरालाल व ललिता साथ रहने लगे थे। कुछ माह पूर्व ललिता फिर दोबारा युवक के सम्पर्क में आ गई। चार माह पूर्व फिर प्रेमी के साथ चली गई और तीन दिन पहले ही लौटी थी। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद चल रहा था। वह अपने प्रेमी को खुद के घर पर रखने की ज़िद कर रही थी।