नगर के अंबानगर इलाके में गुरुवार को एक कार पर फायरिंग कर दी। कार पर अंधाधुंध फायरिंग से गोलियों के निशान हो गए। इस घटना के दौरान कार के तेज गति से बस स्टैण्ड पर निकलने से नगर में एकाएक सनसनी फैल गई। फायरिंग में घायल अंबानगर निवासी देवीलाल जाट और रानीखेड़ा के उप सरपंच जगदीश आंजना कार को सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे।