16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौत, मची चीख-पुकार

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जोगणिया माता से भीलवाड़ा जा रही एक रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर कर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि चार घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
one died in roadways bus accident in chittorgarh

बेगूं (चित्तौड़गढ़)। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जोगणिया माता से भीलवाड़ा जा रही एक रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर कर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि चार घायल हो गए। हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

दरअसल, नवरात्र में जोगणियां माताजी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है। दर्शनार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज की इन दिनों अतिरिक्त बस लगाई जाती हैं। शुक्रवार को सुबह जोगणिया माता से मेनाल के समीप भीलवाड़ा जा रही एक रोडवेज बस सड़क के किनारे बनी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में दुधमुंहे बच्चे की मौत, दस घायल

हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक का नाम प्रभु लाल पिता राधेश्याम ढोली बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए मांडलगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना पर बेगूं पुलिस के थाना अधिकारी चंद्रशेखर एवं जोगणिया माताजी शक्ति पीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी मौके पर पहुंचे।