8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: चित्तौड़गढ़ से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Rajasthan Election : चित्तौडग़ढ़ से भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 7 Nov 2023, 2:32 PM IST

chittorgarh_assembly_seat.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : चित्तौडग़ढ़ से भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ दिए शपथ-पत्र में यह जानकारी दी हैं। भाजपा प्रत्याशी राजवी के पास 15 लाख रुपए नकद व उनकी पत्नी के पास 5 लाख रुपए नकद हैं। राजवी के पास दो कार हैं। उनकी पत्नी को विरासत में दो कार, एक जीप व एक ट्रैक्टर मिला हुआ हैं। इसके अलावा 1816.160 ग्राम सोना व बीस किलो वजनी चांदी के बर्तन। इन सब का सकल मूल्य 1 करोड़, 7 लाख 596 व पत्नी की संपत्ति का सकल मूल्य 3 करोड़ 35 लाख, 15 हजार 321 रुपए हैं। राजवी के पास जमीन भी है, जिसका मूल्य 66 लाख 25 हजार 327 रुपए हैं। उनकी पत्नी के नाम 6 करोड़ 80 हजार रुपए की जमीन, भूखण्ड हैं। जबकि परिवार के पास 2 करोड़ 67 लाख रुपए की संपति हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023 : बागी और निर्दलीय बिगाड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की गणित

कांग्रेस प्रत्याशी के पास अपना वाहन नहीं
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के पास अपने नाम का कोई वाहन नहीं है। लेकिन उनकी पत्नी के पास तीन कार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 6 लाख 69 हजार 28 रुपए व उनकी पत्नी के पास 1 लाख 97 हजार 617 रुपए नकद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के बैंक खाते में 54 लाख 16 हजार 410 रुपए व उनकी पत्नी के बैंक खाते में 87 हजार 253 रुपए जमा हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 150 ग्राम सोना हैं। जाड़ावत की संपत्ति का सकल मूल्य 2 करोड़ 98 लाख 78 हजार 540 रुपए व उनकी पत्नी की संपति का सकल मूल्य 83 लाख 64 हजार 160 रुपए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास चित्तौड़ व जयपुर में आवासीय मकान हैं। जबकि उनकी पत्नी को भीलवाड़ा जिले के बाड़ी गांव में आवासीय मकान वसीयत में मिला हुआ हैं। जाड़ावत की देनदारियां 37 लाख 32 हजार 609 रुपए व उनकी पत्नी की देनदारियां 20 लाख 40 हजार 514 रुपए हैं।