21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर इस बार भी अमावस्या को नहीं लगेगा सांवलियाजी में मेला

मंडफिया स्थित प्रख्यात कृष्णधाम सांवलिया सेठ के मंदिर में निरन्तर छठी अमावस्या को मेला आयोजित नहीं होगा। कारोना संकट के चलते पिछली पांच अमावस्या को भी मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार चतुर्दशी को मंगलवार के दिन मंदिर प्रशासन व बोर्ड पदाधिकारियों के मिलकर भंडार खोलने की चर्चा रही लेकिन अधिकृत रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
फिर इस बार भी अमावस्या को नहीं लगेगा सांवलियाजी में मेला

फिर इस बार भी अमावस्या को नहीं लगेगा सांवलियाजी में मेला

चित्तौैडग़ढ़/भदेसर.मंडफिया स्थित प्रख्यात कृष्णधाम सांवलिया सेठ के मंदिर में निरन्तर छठी अमावस्या को मेला आयोजित नहीं होगा। कारोना संकट के चलते पिछली पांच अमावस्या को भी मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार चतुर्दशी को मंगलवार के दिन मंदिर प्रशासन व बोर्ड पदाधिकारियों के मिलकर भंडार खोलने की चर्चा रही लेकिन अधिकृत रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। सांवलियाजी मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कोरोना संक्रमण के चलते गत 22 मार्च से बंद है। मार्च में भी आई अमावस्या लॉकडाउन के भेंट चढ़ गई तथा मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। इसके बाद लगातार यह छठी अमावस्या बुधवार को है लेकिन इस बार भी मेला आयोजित नहीं होगा। सांवलियाजी मंदिर मंडल के सीईओ मुकेश कलाल मंगलवार दोपहर 2.३0 बजे सांवलियाजी मंदिर पहुंचे तथा बोर्ड पदाधिकारी के रूप में मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैया दास, सदस्य मदन व्यास ,विजय सिंह, भैरू लाल गाडरी,भेरू लाल सोनी को बुलाया। मंदिर का एक भंडार खोलकर कर्मचारियों ने गिनती की। इस दौरान बताया जाता है कि सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ रखे गए थे। बरसात में नोटों के खराब होने के अंदेशे के कारण गिनती करना बताया जा रहा है। परंपरा के अनुसार प्रात: 11.30 बजे आरती के बाद भंडार खोला जाता है लेकिन इस बार दोपहर बाद ऐसा किया गया।